फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने दिए स्कूल चलो अभियान को लेकर दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने मंडल के तीनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्कूल चलो अभियान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान ऐसे विद्यालयों से आरम्भ किया जाए जहां पर गत वर्षों में नामांकन कम रहा हो।
विज्ञापन

रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि स्कूल चलो अभियान के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाई जाए। इसके लिए विद्यालय स्तर पर वॉल पेंटिंग से लेकर अन्य माध्यम से प्रचार कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालयों में अब मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों का वातावरण भी निजी स्कूलों से कम नहीं रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें