फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: सहारनपुर में दंपती को मारी गोली, हालत गंभीर, हर बिंदु पर जांच कर रही पुलिस

Thu, 30 Dec 2021 08:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में दंपती को गोली मार दी गई। दोनों की हालत नाजुक है और उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के देवबंद में इस्माइलपुर ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे दंपती को दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। पति और पत्नी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया। दंपती के साथ उनके बच्चे भी थे। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रंजिश में गोली मारने के बिंदु पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


देवबंद कोतवाली क्षेत्र गांव हुलासगढ़ निवासी पंकज कुमार पुत्र देशराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह उनके चाचा रकम सिंह (40) व चाची रीना देवी (38) अपनी बेटी मोहिनी, तनु, पुत्र आदित्य और शिवा के साथ अलग-अलग साइकिलों से इस्माइलपुर स्थित ईंट के भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह इस्माइलपुर के जंगल में मेघश्याम के ट्यूबवेल के समीप पहुंचे तो दो अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चला दी। गोली रीना देवी के कंधे से लगते हुए रकम सिंह को जा लगी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

वारदात के बाद आरोपी खेतों के रास्ते फरार हो गए। इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रकम सिंह और रीना देवी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रकम सिंह व उसकी पत्नी एक साइकिल पर थे, जबकि चारों बच्चे दो अलग-अलग साइकिल पर जा रहे थे। बच्चे जब कुछ आगे निकल गए तो आरोपियों ने दंपती पर गोली चलाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सोतीगंज का असली सच: अब तक हुई ये बड़ी कार्रवाई, खाली हुए 185 गोदाम, पीएम मोदी ने की थी सीएम योगी की तारीफ
विज्ञापन


लूट का नहीं रंजिश का लग रहा मामला : एसपी देहात 
एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि मामला लूट का नहीं रंजिश का लग रहा है। क्योंकि, आरोपियों ने दंपती से कुछ नहीं लूटा। इससे साफ है कि रंजिश में उनको गोली मारी गई है। पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक कार्यक्रम की बड़ी तैयारी: दो जनवरी को मेरठ आएंगे पीएम मोदी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने झोंकी पूरी ताकत, देखिए खास तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें