फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 11 ओवरहेड टैंकों की मियाद पूरी, बना है खतरा

विज्ञापन
- समसपुर पेयजल परियोजना के तहत बना ओवरहेड टैंक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जल निगम द्वारा जिले में बनाए गए 11 ओवरहेड टैंकों की मियाद पूरी हो चुकी है। 1980 में या इसके आसपास बनाए गए इन ओवरहेड टैंक से पानी का रिसाव तक हो रहा है, जिनसे हादसे का भी खतरा बना है तो, इन ओवरहेड टैंक का प्रयोग बंद होने पर पेयजल का संकट भी गहरा सकता है। इसी के चलते जल निगम इनके पुनर्गठन की प्रक्रिया में लगा हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, सरकारी भवनों में खासकर ओवरहेड टैंक का निर्माण 30 से 35 साल तक उपयोग के लिहाज से कराया जाता है। जिले में करीब 54 पेयजल परियोजनाएं चल रहीं हैं। जिनमें 11 टैंक 1980 में या फिर उसके आसपास बनाए गए हैं। इस लिहाज से करीब 40 वर्ष से ज्यादा इन ओवरहेड टैंक को हो चुके हैं। यानी इनकी मियाद परी हो गई है। चूंकि जब यह ओवरहेड टैंक बने थे, उस समय कम आबादी के लिहाज से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था थी, लेकिन बाद में आबादी बढ़ती गई, जिससे इनसे पेयजल आपूर्ति भी बढ़ गई। वहीं, इनमें कुछ ओवरहेड टैंक जर्जर हालत में पहुंच गए हैं, जिनसे पानी का रिसाव तक होने लगा है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन भी जर्जर हो रही हैं। जल निगम ने अब इनके पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ये है स्थिति
कोठड़ी पेयजल परियोजना (भूरादेव) में वर्ष 1980 में स्थापित हुई। इस पेयजल परियोजना से नागल माफी, फतेहपुर नौआबाद, अलीपुर भागूवाला, बड़वाला, मिरगपुर और पांजूवाला गांव को पेयजल आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

जसमौर पेयजल परियोजना भी वर्ष 1980 में स्थापित हुई। इससे जसमौर, पठानपुरा, बाकरपुर, जैतपुर खुर्द, जैतपुर कला, धौलाकुआं, फतेहपुरकला, चुहड़पुरकला, पाजरायपुर आदि गांव में पेयजल आपूर्ति होती है।
समसपुर नौगांवा पेयजल परियोजना भी वर्ष 1980 में स्थापित हुई। इससे समसपुर, रजापुर, अलीपुरा, हसनपुर, काशीपुर, दौड़बसी, दुल्लागढ़, बेगपुर, चकअबाबाकरपुर आदि गांव में पेयजल की आपूर्ति है।
जिले में 11 पेयजल परियोजनाओं पर ओवरहेड टैंक बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जहां पर ओवरहेड टैंक से पानी का रिसाव हो रहा है, वहां जल्द ही कार्य कराया जाएगा। -- पीके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, जलनिगम

- नागल कोठडी पेयजल परियोजना के तहत बना ओवरहेड टैंक- फोटो : SAHARANPUR

-- जसमौर पेयजल परियोजना के तहत बना ओवरहेड टैंक- फोटो : SAHARANPUR

- जसमौर पेयजल परियोजना का बोर्ड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें