युवक के अंतिम संस्कार के दौरान शोकाकुल ग्रामीण
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। पड़ोसी जिले में काम मांगने के दौरान हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत के बाद उसका शव जैसे ही गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बेहद गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती के मोहल्ला सांकरोर निवासी रामपाल का बेटा पंकज (30) बागपत के गांव सनौली अपने मामा के यहां गया हुआ था। आरोप है कि वहां काम मांगने के दौरान पड़ोसी गांव बिहारीपुर के पूर्व प्रधान देवप्रिय ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया था जिसकी 26 दिसंबर को उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम जब युवक का शव गांव पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। बेहद गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह अविवाहित था। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि पुलिस ने मामला गैरइरादतन हत्या में दर्ज किया है। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के साथ ही हत्या की धारा लगाने की मांग की।
पंकज का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR
विलाप करती मृतक की मां- फोटो : SAHARANPUR