सहारनपुर। जिला कारागार में दो बंदियों की बीमारी से मौत हो गई है। थाना जनकपुरी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। इनमें एक बंदी जानलेवा हमले और दूसरा अवैध हथियार रखने के मामले में जेल में बंद था।
नकुड़ निवासी जाबिर (53) जानलेवा हमले और सद्दाम (24) पुत्र अय्यूब निवासी बेहट अवैध हथियार रखने के आरोप में जिला कारागार में बंद था। कुछ दिनों से दोनों की तबियत खराब चल रही थी। जाबिर व सद्दाम का कारागार के अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। सोमवार की रात दोनों की अचानक तबियत खराब हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। पता लगने पर थाना जनकपुरी पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों की हार्टअटैक से मौत हुई है।