थानाध्यक्ष तथा परिजनों के बीच कान पकड़ बुरे कार्यों के लिए माफी मांगता रोनी
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। काफी समय से अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त एक युवक ने परिवारजनों तथा गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ थाने पहुंचकर माफी मांगते हुए अपराध से तौबा की।
बृहस्पतिवार को ग्राम झबीरन निवासी युवक रोनी पुत्र रणवीर परिजनों तथा गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ सरसावा थाने पहुंचा। जहां उसने सभी लोगों की मौजूदगी में थानाध्यक्ष के समक्ष कान पकड़कर नशीले पदार्थों तथा आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की शपथ ली। सरसावा थानाध्यक्ष ने बताया कि रोनी के विरुद्ध सहारनपुर के थाना कुतुबशेर में तथा अन्य स्थानों पर नशीले पदार्थों की बिक्री के संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें रोनी जमानत पर चल रहा है, लेकिन नशा तस्करों तथा नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध चल रहे सख्त अभियान से डरकर रोनी ने गलत कार्यों से तौबा की है। अब मानवता के नाते रोनी को सुधरने का मौका दिया जा रहा है। संवाद