फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेफिक सिग्नल के ट्रायल में जाम में फंसा शहर

विज्ञापन
बाजोरिया पुल पर लगा लंबा जाम में फंसे स्कूली वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के तहत महानगर में लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल का सोमवार को ट्रायल हुआ। कुछ देर के ट्रायल में ही शहर के कई इलाकों में जाम में लग गया। ऐसे में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया है।
विज्ञापन

दरअसल, स्मार्ट सिटी योजना के तहत विश्वकर्मा चौक, नवाबगंज चौक, पुरानी चुंगी पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। कार्यदायी संस्था को 31 मार्च तक काम पूरा करके यातायात पुलिस को ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था सौंपनी है। इसी के तहत सोमवार को ट्रैफिक सिग्नल का ट्रायल किया गया। ट्रायल में वाहनों को रोकने के लिए सिग्नल लाइट में 120 सेकंड का समय रखा गया। ट्रायल होने पर कुछ ही देर में जिला अस्पताल पुल, बाजोरिया मार्ग, देहरादून रोड, कोर्ट रोड, किशनपुरा नाला पटरी और घंटाघर व नवाबगंज चौक पर जाम लग गया। करीब दो से तीन घंटे जाम लगा रहा, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। प्रत्येक मार्ग पर यातायात पुलिस को भारी संख्या में सड़क पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु कराने को मशक्कत करनी पड़ी है।
अव्यवस्थित रूप से लगे हैं सिग्नल
महानगर में ट्रैफिक सिग्नल अव्यवस्थित रूप से लगे हैं। विश्वकर्मा चौक पर जिला अस्पताल पुल की ढलान पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। ऐसे में ढलान पर तेजी से आने वाले वाहनों को यहां रोकना मुश्किल है। इसी तरह नवाबगंज चौक पर जगह कम है। यहां पर भी वाहनों का रुकना कठिन है। इसी वजह से ट्रायल में ही व्यवस्था बिगड़ गई है। आगामी दिनों जब पूर्ण से सिग्नल संचालित होंगे तो व्यवस्था बिगड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

पहले भी फेल हो चुकी है योजना
महानगर में पूर्व में भी दो बार ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं, जो संचालित होने पर व्यवस्था फेल हो गई थी। इस बार भी अव्यवस्थित रूप से सिग्नल लगाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक स्मार्ट सिटी के तहत लगाए सिग्नल में यातायात पुलिस की राय नहीं ली गई है। इसको लेकर यातायात पुलिसकर्मी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन इस व्यवस्था से नाखुश हैं।
स्मार्ट सिटी के तहत ट्रैफिक सिग्नल कार्यदायी संस्था ने लगाए हैं। अभी उनके द्वारा ही ट्रायल किया गया था। ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाने में सहयोग किया है। नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसको लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ कार्य योजना बनाई जाएगी।
-प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक

बाजोरिया पुल पर लगा लंबा जाम बंद करने पड़े सिग्नल- फोटो : SAHARANPUR

बाजोरिया पुल पर लगा लंबा जाम में फंसे स्कूली वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें