फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद मिनट का गुस्सा कर रहा रिश्तों का खून

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में पहले भी ऐसी कई वारदात हो चुकी हैं, जब मामूली बात पर अपनों की ही जान लेने में लोगों के हाथ नहीं कांप रहे हैं। मनोरोग विशेषज्ञों के अनुुसार कुछ क्षण का गुस्सा दिमाग पर हावी हो जाता है, जिस वजह से ऐसी घटनाएं होती है। बाद में इन आरोपियों को पछतावा भी होता है।
विज्ञापन

मंगलवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी कलीम ने अपनी पत्नी शमा की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. एजाज अहमद और डॉ. अमरजीत पोपली का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर लोग ऐसी वारदातों को अंजाम दे देते हैं, लेकिन बाद में इन्हें पछतावा भी होता है। शेखपुरा के मामले में पति व पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। ऐसे लोगों को काउंसिलिंग की जरूरत है। अगर पहले पति व पत्नी के बीच परिवार के लोग बैठकर बातचीत कराते तो शायद हत्या की वारदात न होती।
विज्ञापन

जिले में हुई प्रमुख वारदात
-- गांव मवीकला में संदीप की उसके चचेरे भाइयों ने ही हत्या कर दी
-- गंगोह के गांव फतेहपुर ढोल्ला में एक किशोर ने मोबाइल का लॉक न खोलने पर अपने बड़े भाई की हत्या कर शव जमीन में दबा दिया था
-- जीपीओ रोड पर रेलवे में खलासी के पद पर तैनात मोहन की उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की।
-- खाताखेड़ी विवाहित बहन के अवैध संबंधों को लेकर गुस्साए दो भाइयों ने बहन की गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी।
-- देहात कोतवाली के गांव नाजिरपुरा में एक व्यक्ति ने पत्नी व पुत्री को जहर देकर मारा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें