फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सक्रिय हुआ लूट करने वाला बाइकर्स गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बाइकर्स गैंग के सदस्य फिर सक्रिय हो गए हैं। बाइक सवार बदमाशों ने एक सप्ताह में चार वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस पीकेट नजदीक होने के बावजूद बदमाश आसानी से भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

महानगर में काले रंग की बाइक पर सवार बदमाश सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कुछ जगहों पर इनके फुटेज सीसीटीवी कैद होने के बावजूद पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई है। पूर्व में भी बाइकर्स गैंग सक्रिय था। पुलिस ने एक माह पूर्व कुछ बदमाशों को पकड़कर जेल भेजा था, जिसके बाद घटनाओं पर विराम लगा था, लेकिन अब लगातार वारदातें कर बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। एक सप्ताह में कोर्ट रोड, बेरीबाग और चिलकाना रोड पर वारदातें हुई हैं। पुलिस पीकेट नजदीक होने के बावजूद बदमाश आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन

यहां हुई प्रमुख वारदातें
- बेरीबाग में ज्वालानगर निवासी मीना नारंग से बदमाशों ने पर्स लूटा।
- कोर्ट रोड पर पेट्रोल पंप के पास नवीनगर निवासी शारदा से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूटा।
- चिलकाना रोड पर बुजुर्ग राम कश्यप से बैग लूटा गया
- रामपुर मनिहारान क्षेत्र के हरपाल के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोहसिन से बैग लूटा।
बाइकर्स गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें काम कर रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा। -राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें