फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित गर्भवतियों के लिए दस बेड का वार्ड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा विभाग नई व्यवस्थाएं कर रहा है। इसी क्रम में जिला महिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित गर्भवतियों के लिए दस बेड का वार्ड तैयार किया गया है। जरूरत पड़ने पर इस वार्ड में बेड बढ़ाए भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग पांच मंजिला है। दूसरी और तीसरी मंजिल पर पीआईसीयू बनाया गया है, जबकि पहली मंजिल पर कोविड टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। बीते दिनों जनपद में आए अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दूबे ने निरीक्षण के दौरान कोविड टीकाकरण केंद्र को अन्य जगह शिफ्ट करने और पहली मंजिल पर संक्रमित गर्भवतियों को प्रसव के बाद भर्ती करने के लिए कोविड वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए थे। अपर मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुपालन में कोविड टीकाकरण केंद्र को पुरानी बिल्डिंग के खाली पड़े लेबर रूम में शिफ्ट किया गया है। पहली मंजिल पर दस बेड का वार्ड बनाया गया है, जहां संक्रमित गर्भवतियों को प्रसव के बाद रखा जाएगा। अलग वार्ड बनाने का मकसद यह है कि संक्रमित गर्भवतियां सामान्य वार्ड में अन्य महिलाओं को संक्रमित ना कर सकें। बनाए गए कोविड वार्ड में जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या 25 तक बढ़ाई भी जा सकती है। फिलहाल वार्ड पूरी तरह खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें