सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने आंदोलनरत किसानों से किए वादों को अब तक पूरा नहीं किया है। इससे नाराज संयुक्त किसान मोर्चा 31 जनवरी को पूरे देश में सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा वादा खिलाफी दिवस मनाएगा।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि आज किसानों की समस्याओं को लेकर कोई भी गंभीर नहीं है। किसान बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी उपेक्षा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान भारत सरकार ने किसानों से जो भी वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया। इसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा ने 31 जनवरी को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा वादा खिलाफी दिवस मनाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। अध्यक्षता महीपाल सिंह और संचालन अशोक कुमार ने किया। इस दौरान मनीष आमकी, अजय कांबोज, मुकेश तोमर, नरेश स्वामी, पप्पू, संजय चौधरी, रघुवीर सिंह, बृजपाल सैनी, सुरेश प्रमुख, प्रदीप शर्मा, आलिम प्रधान, सचिन्दर राणा, बबलू प्रधान, ईश्वरचंद आर्य, बबली कांबोज, तहसीन, जितेंद्र, कमलेश, निर्भय, सलीम, मेहरबान कुरैशी, नरेश यादव, प्रविन्दर, सुमित, पुनीत आदि मौजूद रहे।