अंडर-14 और अंडर-17 टीमों के बीच यमुनानगर में हुई इंडिपेंडेंट कप जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यमुनानगर (हरियाणा) में आयोजित अंडर-14 और अंडर-17 इंडिपेंडेंट कप जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में सहारनपुर की टीमें विजेता बनी हैं। विजेता टीम के सदस्यों के लौटने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया।
टीम के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान ने बताया कि दोनों टीमों ने खान स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब की ओर से प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में हरियाणा की करीब एक दर्जन टीम शामिल हुईं। सहारनपुर की टीमों ने दोनों ही वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। विजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ ही फुटबॉल और सभी खिलाड़ियों को किट दी गई है।
उन्होंने बताया खान स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब की अंडर -14 टीम में उस्मान, चंदन चेतन, यासर, कविश, अरहान, पर्थ, पवित्र, नंदू, अरजान आदि शामिल रहे, जबकि अंडर -17 टीम में भारत, सनाउर, अनुराग, नवदीप, आर्यन, समीर, माइकल, देव, सूरज, उवैस, मनु, सावन, हर्षप्रीत, खुर्रम, शुजा, कलीम आदि शामिल रहे। विजेता टीम के सदस्यों के लौटने पर प्रभारी क्षेेेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मोहम्मद तैयब, मोहम्मद हसीन, रवि कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, काशी नरेश यादव आदि ने डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया।