फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर शाम करीब चार बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर/बेहट(सहारनपुर)। थाना फतेहपुर क्षेत्र में कलसिया-छुटमलपुर सड़क मार्ग पर बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक को उसका चालक व परिचालक मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे गांव मुस्तापुर के समीप हुआ। बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरपुर के मजरे केवलगढ़ निवासी रजनीश(25) पुत्र महेंद्र सिंह और हरिपुर गांव निवासी दीपक (26) पुत्र राजकुमार बाइक पर सवार होकर छुटमलपुर की तरफ से होली खेलकर लौट रहे थे। मुस्तापुर गांव के समीप कलसिया की तरफ से गए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर दूर जाकर गिरे। उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के जिम्मेदार चालक व परिचालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने यूपी-112 पर कॉल करके पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वहीं, थाना पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनाें युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन

होली की खुशियां मातम में बदलीं
दोनों युवक भगवानपुर क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करते थे। वे वहीं पर अपने साथियों के साथ होली खेलकर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। उनकी मौत की खबर परिजनों को मिली तो गम का पहाड़ टूट पड़ा। होली की खुशियां गम में बदल गईं। दोनों शादीशुदा थे। दीपक एवं रजनीश के दो-दो छोटे बच्चे हैं। मासूमों को नहीं मालूम कि उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। वहीं, उनकी पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों युवक अनुसूचित जाति के थे और उन पर परिवारों की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें