फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी आज और कल जमा करा सकते हैं परीक्षा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने एमए और एमकॉम के विद्यार्थियों को दी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के एमए और एमकॉम व्यक्तिगत के विद्यार्थी परीक्षा शुल्क 23 और 24 मई को जमा करा सकते हैं। उन्हें अपने महाविद्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय में 25 मई तक फॉर्म जमा कराना होगा।
विज्ञापन

कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि महाविद्यालयों के एमए, एमकॉम व्यक्तिगत वार्षिक परीक्षा प्रणाली के तहत परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी किसी कारणवश परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर पाए। ऐसे विद्यार्थियों को 23 और 24 मई का समय दिया गया है। उक्त विद्यार्थियों को चाहिए कि वे इन दो दिन में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर शुल्क जमा कराएं। साथ ही अपने महाविद्यालयों से फॉर्म अग्रसारित कराकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 25 मई तक जमा करा दें। इन तिथियों में चूक होने पर किसी विद्यार्थी को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे में विद्यार्थियों को चाहिए कि वे इन दो दिवस में शुल्क जमा कराकर प्रक्रिया पूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें