फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून कॉलेज में रैगिंग का विरोध करने पर छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दून कॉलेज में बीएमएस के छात्र हसन त्यागी के साथ मारपीट की गई है। उसकी टांग में चोट लगी है। घायल हालत में उसके कुछ साथी उसे लेकर बिहारीगढ़ थाने पहुंचे। उसने सीनियर छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हसन त्यागी पुत्र कयूम त्यागी निवासी चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर यहां दून कॉलेज में बीएमएस का छात्र है। मंगलवार को प्रैक्टिकल था। जैसे वह प्रैक्टिकल देकर बाहर निकला तो कैंटीन पर बैठे कुछ सीनियर छात्र उसके साथ रैगिंग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसकी पिटाई की। उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि पीड़ित छात्र की तरफ से चार छात्रों को नामजद कर तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शांति भंग में कार्रवाई
बिहारीगढ़। गांव शेरपुर में सरकारी नलकूप से खेतों में सिंचाई करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के कुछ लोगों के मामूली चोट लगी है। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि सोमवार की देर रात क्षेत्र के गांव शेरपुर खानाजादपुर में गांव के पास ही खेत में सिंचाई करने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई उसके बाद मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के कई लोगों के मामूली चोट आई है। दोनों पक्षों के आकाश पुत्र संजय, संजय पुत्र धर्मपाल, मुकेश व राजेश पुत्रगण बिशम्बर के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें