फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur : सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की मौत 

Tue, 31 May 2022 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बिहारीगढ़-दून हाईवे पर मंगलवार की तड़के तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े किसी वाहन में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में कार चालक की मौत हो गई। यहां बिहारीगढ़-दून हाईवे पर मंगलवार की तड़के तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े किसी वाहन में पीछे से जा टकराई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


पुलिस ने कटर से कार को काटकर किसी तरह उसके शव को बाहर निकाला। हादसा सुबह 5:30 बजे बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में सुंदरपुर तिराहे पर हुआ। कार चालक देहरादून की तरफ जा रहा था। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि कार सवार मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले कागजों के आधार पर टोनी सिंह (25) पुत्र भगवान सिंह निवासी मकान नंबर 297 कस्बा पाशा सेम टू चूरु खोबा पट्टी जिला मोगा पंजाब के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। परिजनों को सूचना कर दी गई है। उनके आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस वाहन से टक्कर हुई है उसका चालक दुर्घटना के बाद उसे लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें