उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड टपरी (डिस्टलरी) से टैक्स चोरी का बड़ा खेल उजागर हुआ है। एसटीएफ (स्पेशल टाक्स फोर्स) लखनऊ और मेरठ की टीम के अलावा आबकारी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर ने छापा मारा। पता चला है कि एक ही इनवॉयस (बीजक) पर दो बार शराब निकाली जा रही थी। एक बार में करीब 32 लाख रुपये टैक्स की चोरी हो रही थी, जो सालाना करीब 100 करोड़ रुपये बैठ रही है।
सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में नागल रोड पर गांव टपरी स्थित को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड डिस्टलरी से निकलने वाली शराब और टैक्स चोरी को लेकर एसटीएफ के पास सूचनाएं पहुंच रही थीं। सूचना थी कि डिस्टलरी के अधिकारियों और स्थानीय आबकारी डिस्ट्रीब्यूटरों और विभाग की साठगांठ से भारी मात्रा में टैक्स और एक्साइज ड्यूटी की चोरी की जा रही है।
एसटीएफ ने बुधवार को छापा मारा तो टैक्स चोरी का खुलासा हो गया। बताया जा रहा है कि टीम ने कंपनी के एक दर्जन अधिकारियों, कर्मचारियों, ट्रांसपोर्टरों और लोकल डिस्ट्रीब्यूटर को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ और छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में किसानों को संबोधित करने पहुंचे जयंत चौधरी, अडानी और अंबानी को लेकर कही ये बड़ी बात
टपरी स्थित डिस्टलरी में एसटीएफ ने छापा मारा है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन और पुलिस की तरफ से टीम को सहयोग दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने ओर जांच के बाद पता चलेगा कि टैक्स की कितनी चोरी की गई है।
- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/