फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूडा के पैसे से चकाचक होंगी मलिन बस्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निकायों की मलिन बस्तियां जल्द ही चकाचक होंगी। पहले चरण में पांच करोड़ रुपये की लागत से बस्तियों की गलियों की सीसी और इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएंगी। इनमें नगर निगम क्षेत्र की कॉलोनियों के साथ ही नगर पालिकाओं और नगर पालिका परिषदों की सड़कों को भी लिया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में नगर निगम क्षेत्र की छह कॉलोनियों को लिया गया है, जिनमें सीसी और इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी। इनके अलावा तीन कार्य नगर पालिका परिषद सरसावा, नगर पालिका परिषद नकुड़ और नगर पंचायत नानौता में होने हैं। कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। कार्य आदेश जारी किए जा रहे हैं। मुश्किल से दस दिन के भीतर कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। पहले चरण के कार्यों के लिए 3.70 करोड़ रुपये का बजट आ चुका है। शेष कार्य बजट आने के बाद कराए जाएंगे, जो जल्द ही मिलने वाला है।
अधिकारी खुद देखेंगे गुणवत्ता
परियोजना निदेशक डॉ. अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यों में गुणवत्ता पहली प्राथमिकता है। जो भी सीसी और इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जानी है उनका अपना पैमाना है। इंजीनियर कार्यों पर नजर रखेंगे ही वह स्वयं भी मौके पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता को परखेंगे।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र की इन कॉलोनियों में बनेगी सड़क
-वार्ड 20 दाबकी जुनारदार।
-वार्ड दो मल्हीपुर रोड पिंजौरा की आर्यन सिटी।
-वार्ड चार हसनपुर कबीरपंथी आश्रम।
-वार्ड 21 टैगोर गार्डन वाल्मीकि बस्ती।
-वार्ड 19 राधा विहार।
-वार्ड 26 प्रकाशलोक कॉलोनी एसडी पब्लिक स्कूल।
नगर पालिकाओं के चिह्नित वार्ड
-सरसावा वार्ड 13 और वार्ड नौ
-नानौता के वार्ड एक
-नकुड़ के वार्ड छह
चेयरमैन और निदेशक के निर्देश पर डूडा की ओर से मलिन बस्तियों में विकास कार्य कराए जाने हैं। पहले चरण में सीसी और इंटरलॉकिंग सड़कें बनवाए जाएंगे, जिनके टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। कार्य आदेश किए जा रहे हैं। अगले एक सप्ताह में काम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. अनुज प्रताप सिंह, परियोजना अधिकारी, डूडा सहारनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें