फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में छह चोर पकड़े, चार वाहन बरामद

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान पुलिस गिरफ्त में वाहन चोर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। पुलिस ने सोमवार की रात कस्बे के घसौती रोड से मुठभेड़ के दौरान छह वाहन चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से चार वाहनों के साथ ही तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पकडे़ गए चोर वाहनों की चोरी करने के बाद उनके इंजन और चेसिस दूसरे वाहनों में लगाकर बेचते थे। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि रात एक बजे मुखबिर से सूचना मिली की देवबंद के मोहल्ला खानकाह से 30 अप्रैल को चोरी की गई इको कार को ठिकाने लगाने के लिए वाहन चोर गिरोह के सदस्य घसौती रोड से गुजरेंगे। करीब डेढ़ बजे बताए गए स्थान पर इको कार को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर कार को रुकवा उसमें सवार लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए कार सवार रामपुर मनिहारान के मोहल्ला बंजारान निवासी रोहन पुत्र जगदीश, सुशील पुत्र सौराज, जावेद पुत्र शरीफ, मांगेराम पुत्र बनवारी लाल, मोहल्ला काजी मरूफ निवासी फैसल पुत्र शमीम, गांव शेरपुर निवासी मोनू पुत्र राजपाल ने पूछताछ में बताया कि वे वाहनों को चोरी कर उनके इंजन और चेसिस दूसरे वाहनों में लगाकर बेचने का काम करते हैं। तलाशी में इनके पास से दो तमंचे और कारतूस मिले।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चोरों की निशानदेही पर एक आल्टो कार, दो इको कार और एक ई रिक्शा बरामद की गई। बताया कि पकड़े गए चोरों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें