फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचकारी मैच में बलालखेड़ी ने बंजारा क्लब का सात रन से हराया

विज्ञापन
अंबेहटा में बलालखेड़ी की विजयी क्रिकेट टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज का पहला मैच बेहद रोमांचक रहा। इसमें बलालखेड़ी की टीम ने नजदीकी मुकाबले में सात रन से बंजारा क्लब नकुड़ को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बलालखेड़ी टीम के कप्तान संजय कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में ऑल आउट होकर 270 रन का लक्ष्य विपक्ष बंजारा क्लब टीम के समक्ष रखा। बल्लेबाजी करते हुए बलालखेड़ी के दानिश शफीक ने बंजारा क्लब के गेेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए शतक लगाकर 147 रन की शानदार पारी खेली तो वही संजय रंढेडी ने 47 व मरगूब अंसारी ने 18 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंजारा क्लब नकुड की टीम भी बलाल खेड़ी के गेंदबाजों पर जमकर बरसे। इस कारण मैच रोमांचकारी होकर अंतिम ओवर तक जा पहुंचा। अंतिम ओवर में जीतने के लिए 17 रन बनाने थे। बलाल खेड़ी के गेंदबाज संजय ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए छह गेंदों पर 10 रन देकर सात रन से मैच अपने नाम किया। मैन ऑफ दा मैच ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले दानिश शफीक को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें