फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश हुए पूर्व विधायक और पूर्व चेयरमैन सहित छह भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। माल गोदाम रोड पर रेलवे द्वारा लगाई बेरीकेडिंग तोड़ने और ट्रेन रोकने के मामले में वारंट जारी होने पर पूर्व भाजपा विधायक राजीव गुंबर व पूर्व नगर पालिका चेयरमैन हरीश मलिक सहित छह लोग कोर्ट में पेश हुए। न्यायालय ने इन्हें जमानत दे दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में रेलवे ने गुरुद्वारा रोड की तरफ से माल गोदाम पर जाने वाले मार्ग को बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया था। इस मामले में तत्कालीन भाजपा महानगर अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव गुंबर, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, कालीचरण, प्रवेश धवन और पिंकी आदि ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर बेरीकेडिंग तोड़ दी थी और ट्रेन भी रोकी थी। इस मामले में रेलवे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोर्ट में पेश न होने पर इनके खिलाफ एडीजे तृतीय की अदालत से वारंट जारी हुए। सोमवार को सभी भाजपा नेता न्यायालय में पेश हुए। मामले की सुनवाई कर कोर्ट ने इनको जमानत दे दी।
पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि दो वर्ष पूर्व यह मामला हाईकोर्ट में स्थानांतरित हुआ था, तब वह सभी तारीखों पर पेश हो रहे थे। मामला सहारनपुर कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया, इस बारे में कोई नोटिस नहीं आया, जिस वजह से उनके वारंट जारी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें