फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस पर हुई हॉकी प्रतियोगिता, स्टेडियम बना विजेता

विज्ञापन
स्टेडियम में खेल दिवस पर आयोजित हॉकी मैच में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। खेल दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद अंडर-14 खिलाड़ियों के बीच जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें स्टेडियम की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल जज एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिकेश पांडेय, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौधरी नीरपाल सिंह, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, जिला हॉकी संघ सचिव फुरकान अहमद, यशपाल सिंह पुंडीर आदि ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। हॉकी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेहमानों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में टीमों ने विजेता बनने के लिए दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबला डॉ. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम और एमआरएस पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। स्टेडियम की टीम एमआरएस पब्लिक स्कूल को 2-0 के अंतर से हराकर विजेता बनी, जबकि एमआरएस पब्लिक स्कूल उप विजेता बनी।
समापन पर अतिथियों के हाथों विजेता और उप विजेता टीम तथा व्यक्तिगत तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, टेबिल टेनिस कोच अरुणा, एथलेटिक्स कोच संदीप कुमार, रामशरण, बृजेश कुमार, अमनदीप यादव, शालिनी रावत, संदीप भट्ट, मोनिका शर्मा, सुप्रिया, अशोक कुमार, निखिल कुमार, शिवानी, वैशाली, नीतू शर्मा, विश्वजीत, वसीउल्लाह, रविकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें