फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के जयकारों से गूंज उठा शाकंभरी सिद्वपीठ क्षेत्र

विज्ञापन
शाकंभरी में माता के दर्शनों को लगी श्रद्वालुओं की कतार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। शारदीय नवरात्र मेले में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को छठे नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सिद्धपीठ पहुंचकर बाबा भूरा देव और माता श्री शाकंभरी देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। भक्तगण धर्मशालाओं पर भंडारों का आयोजन कर रहे हैं। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के जिलों से पैदल यात्री माता रानी की ज्योत लेने भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जग जननी मां भगवती के दर्शनों के लिए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। विगत वर्ष में कोरोना माहमारी के चलते भी श्रद्धालु सिद्धपीठ में नहीं पहुंच पाए थे। लेकिन इस बार लगातार भीड़ बढ़ रही है। श्रद्धालुओं को मां के दर्शन करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह 10 बजे तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार पुलिस चौकी तक जा पहुंची थी। दोपहर बाद ही धीरे धीरे भीड़ थोड़ी कम हुई। कुछ श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने पर मां के दर्शनों के लिए लेट लेट कर जा रहे थे तो कुछ श्रद्धालु डीजे और ढोल की थाप पर नाचते गाते पैदल मां के भवन पहुंचे और प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान भक्तों द्वारा लगाए गए माता के जयकारों से शिवालिक घाटी गूंज उठी।
मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा मेले की सुरक्षा व्यवस्था में मेला इंचार्ज इंस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी एवं शाकंभरी चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह डटे हैं।

माता के दर्शनों को लेट लेट कर जाती श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR

शाकंभरी में माता के दर्शनों को लगी श्रद्वालुओं की कतार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें