फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख लोगों ने नहीं लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना की दूसरी लहर में खौफनाक स्थिति से गुजरने के बाद भी लाखों लोगों को अपनी जिंदगी की परवाह नहीं है। यही वजह है कि जनपद में करीब सात लाख से अधिक लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक कोविड वैक्सीन का एक भी टीका नहीं लगवाया है। यह स्थिति तब है, जबकि सरकार टीकाकरण मुफ्त में करा रही है।
विज्ञापन

जनपद में 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुषों की कुल संख्या 26,02067 (26 लाख दो हजार 67) है। यानी इतने लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जानी है। एक जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान चल रहा है। मेगा वैक्सीनेशन डे मनाकर भी एक-एक दिन में एक लाख तक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मगर अनेक लोग अब भी टीका लगवाने को तैयार नहीं हैं। बीते नौ माह में जनपद में 26,02067 लोगों के सापेक्ष अभी तक 14,86,162 (14 लाख 86 हजार 162) लोगों ने अभी तक केवल पहली खुराक ली है। इनके अलावा 4,18,559 (चार लाख 18 हजार 559) लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों खुराक ले ली हैं। इस प्रकार कुल 19,04,721 (19 लाख चार हजार 721) लोगों ने टीका लगवाया है। इनके बाद शेष 6,97,346 (छह लाख 97 हजार 346) लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक एक भी टीका नहीं लगवाया है।
दूसरा टीका लगवाने में लापरवाही
जिले में 14,86,162 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक पहली खुराक ली है। इनमें करीब आठ हजार लोग ऐसे हैं, जिन्होंने समय से दूसरा टीका नहीं लगवाया है। गौरतलब है कि को वैक्सीन का दूसरा टीका पहले टीके के 28 दिन बाद और कोविशील्ड का दूसरा टीका पहला लगने के 82 दिन बाद लगता है। जिन लोगों ने समय से दूसरा टीका नहीं लगवाया है, उनको फोन कर टीके के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जल्द से जल्द अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जा सके। इसके लिए रविवार को छोड़कर नौ माह से लगातार टीकाकरण चल रहा है। विभाग के पास वैक्सीन की कमी नहीं है। छूटे हुए लोगों को चाहिए कि वह टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

- डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें