फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बेचने और पीने वालों पर लगेगा जुर्माना

Sun, 01 Jan 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
सहारनपुर के अंबेहटा में रनियाला दयालपुर गांव में शराब बेचने व शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने पंचायत कर ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया है।
विज्ञापन


साथ ही पंचायत में शराब बेचने वालों की सटीक जानकारी देने वालों को भी पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। रविवार को गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने एक पंचायत का आयोजन किया।

इसमें सर्व समाज के लोगों ने सहभागिता की। पंचायत में शराब  के कारण गांव की भंग हो रही शांति पर लोगों ने चिंता जताई। पंचायत में ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए घातक बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


पंचायत ने तय किया कि जो व्यक्ति गांव में शराब की बिक्री करता हुआ पकड़ा गया, उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना कर पंचायत उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर देगी।

इसके अलावा जो व्यक्ति शराब पीकर गांव में हुड़दंग मचाएगा, उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना तय किया गया है। पंचायत ने यह निर्णय भी लिया कि जो व्यक्ति शराब बेचने वालों को पकड़वाएगा उसे पंचायत एक हजार रुपये देकर पुरस्कृत करेगी।

पंचायत में शामिल सभी लोगों ने इस पर अपनी सहमति जताते हुए शराब बंदी के इस अभियान में भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान चौधरी समय सिंह ने की।

पंचायत में प्रधान पति डा. सुमेरचंद, लिल्लू राम, रामकुमार, अतर सिंह, प्रसादा, जसबीर सिंह, मोनू, राजाराम, बाली राम, मांगेराम, पाल्लेराम, नाथीराम, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें