फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कपि बल देखि सकल हिय हारे, उठा आपु कपि के परचारे

Thu, 10 Oct 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के गोविंद नगर रामलीला में रावण की लीला का मंचन करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा
विज्ञापन
सहारनपुर। कपि बल देखि सकल हिय हारे, उठा आपु कपि के परचारे, गहत चरन कह बालिकुमारा, मम पद गहे न तोर उबारा। महानगर की रामलीलाओं में प्रभु श्रीराम के दूत अंगद और रावण के बीच हुए संवाद को सुनकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम की आज्ञा पर युवराज अंगद रावण की लंका में पहुंच गए। रावण के दरबार में पहुंचे अंगद ने कहा कि हे मूर्ख मां जानकी को वापस कर दे, नहीं तो तेरे कुल का नाश निश्चित है। अंगद को रावण ने विभिन्न प्रलोभन दिए। उन्होंने कहा कि तुम्हारे पिता और हमारे बीच मित्रता थी, लेकिन अंगद तुम अपने पिता का वध करने वाले श्रीराम का साथ दे रहे हो। हमारे और तुम्हारे बीच तो कोई दुश्मनी नहीं है। अंगद ने जैसे ही धरती पैर मारा तो रावण का दरबार हिलने लगा। रावण सहित कई योद्धाओं के मुकुट गिर गए। तब, अंगद ने रावण का मुकुट उठाकर श्रीराम की चरण में फेंक दिया।
इसी के तहत भारतीय कला संगम रामलीला सभा टीटू कॉलोनी कॉलोनी, भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर मैदान पर, गांधी पार्क स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब, श्री कृष्ण राम नाटक क्लब जुबली पार्क, उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड चल रही लीला में रावण-अंगद संवाद की लीला दिखाई गई। इसके अलावा श्री आशुतोष मंदिर क्लब गुरुद्वारा रोड, हकीकतनगर, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, लेबर कॉलोनी और खलासी लाइन स्थित छोटी लाइन के पास चल रही लीला में यही मंचन हुआ। इसी तरह मानकमऊ स्थित रामलीला, सुपर क्लब रामलीला नुमाइशकैंप, साेशल यूथ क्लब रेलवे कॉलोनी में मंचन देखकर दर्शकों ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगा दिए। प्राचीन रामलीला बेहट अड्डे पर भरत मिलाप का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें