फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई स्कूली बस

विज्ञापन
बेहट में शाकंभरी देवी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शाकंभरी देवी रोड पर एक स्कूल बस सामने से आ रहे वाहन को बचाने दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे चीख-पुकार मच गई। स्कूल होने के कारण स्टाफ के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकालने के बाद स्कूल ले गए।
विज्ञापन

शाकंभरी देवी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के स्थित सेंट थॉमस स्कूल की बस शनिवार की सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। स्कूल से कुछ दूरी पर अचानक सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में बस का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे से बस में सवार बच्चे घबरा गए और उनमें चीख-पुकार मच गई। जिन्हें चालक व राहगीरों ने बस से उतारा। हादसे में दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें आई है। उधर, इस बारे में स्कूल प्रबंधक आयुष मलिक ने कहा सामने से आ रहे वाहन को बचाते हुए बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। चालक और बच्चे सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें