फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी हैं बसों की लाइटें, कोहरे में है खतरा

विज्ञापन
- रोडवेज बस में लगी टूटी हुई लाइट (बीच वाली) - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। घना कोहरा होने पर वाहनों में फॉग लाइट लगाई जाती हैं, लेकिन रोडवेज बसों की तो सामान्य लाइटें तक ठीक नहीं है। कई बसों के पीछे तक लाइट नहीं है। कोहरा अधिक छाने पर ऐसी बसें हादसे का कारण बन सकती हैं, लेकिन परिवहन निगम का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल, यातायात जागरूकता माह चल रहा है। इसके तहत आम नागरिकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। सीट बेल्ट लगाने से लेकर वाहनों की लाइट, इंडीकेटर आदि भी ठीक होने की सलाह वाहन चालकों को दी जाती है। बावजूद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में ही हेडलाइट को लेकर स्थिति ठीक नहीं है। शनिवार को जब रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बस अड्डे पर खड़ी बसों की हेडलाइट और अन्य व्यवस्था देखीं तो कई बसों की लाइटें खराब मिलीं। फॉग लाइट किसी भी बस में नहीं लगाई गई। एक चालक ने बताया कि चालकों को अपने जेब खर्च से भी फॉग लाइट लगवाने को मजबूर होना पड़ता है। मरम्मत के अन्य सामान भी समय पर नहीं मिल पा रहे हैं।
वहीं, अंबाला रोड स्थित बस अड्डे पर ऐसी भी बस मिलीं, जिनकी पिछली लाइट ही टूटी हुई है। ऐसे में जब यह बसें रात के अंधेरे में सड़क पर दौड़ेगी और घना कोहरा होगा तो पीछे से आने वाले वाहन चालक को बस स्पष्ट दिखाई भी नहीं दे सकेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम की सभी बसों में अब फॉग लाइट की जगह ऑल वेदर बल्ब ही हेडलाइटों में लगवाया जा रहा है। यह बल्ब मौसम के अनुसार रोशनी देता है। रात के समय उन्हीं बसों का संचालन कराया जाता है जो नई हैं और अच्छी स्थिति की हैं। बाकी बसों का संचालन दिन में शाम छह बजे तक ही हो रहा है। - जगदीश सिंह, एआरएम, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम

- रोडवेज बस के पीछे की टूट चुकी लाइट- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें