हादसे में कर्णपाल और निशांत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पा व सीमा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के जिम्मेदार ट्रक और उसके चालक को ग्रामीणों की भीड़ में पकड़ लिया। हादसे से गुसाएं चालक की भीड़ ने पिटाई कर डाली।
सूचना के बाद बेहट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायलों को बेहट सीएचसी भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।
इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया, कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।