फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: एक्सल टूटने से सड़क पर पलटा थ्री व्हीलर, दो महिलाओं सहित चार घायल

Tue, 14 May 2024 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के गंगोह में एक्सल टूटने के कारण सवारियों से भरा एक थ्री व्हीलर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों का चल रहा उपचार - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गंगोह में एक्सल टूटने के कारण सवारियों से भरा एक थ्री व्हीलर सड़क पर पलट गया। उसके नीचे दबने से चालक सहित छह सवारियां घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


गांव सिखेड़ा निवासी विनोद थ्री व्हीलर चलाता है। मंगलवार दोपहर वह नानौता बस स्टैंड से सवारियां लेकर जा रहा था। नानौता मार्ग पर थोड़ा आगे चलते ही कोल्ड स्टोर के समीप थ्री व्हीलर का एक्सल टूट गया और थ्री व्हीलर सवारियों सहित सड़क पर पलट गया। सवारियां उसके नीचे दब गईं।मौके पर चीख पुकार मच गई।

राहगीरों और आस पास के दुकानदारों ने सवारियों को टेंपो के नीचे से निकालकर सीएचसी भिजवाया। डाॅ. जावेद ने बताया कि चालक विनोद और पीरमाजरा निवासी एहसान, फातमा एवं अफसाना को सीएचसी लाया गया था। एहसान की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें