फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घर में लगी भीषण आग, लाखों सामान जला

Tue, 14 May 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र लोहा बाजार में मकान में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के लोहा बाजार में अनिल कुमार सिंघल परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह अचानक उनके घर से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग लग गई। पूरा परिवार घर से बाहर निकल आया। क्षेत्र के लोगों ने पहले खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद सीएफओ प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों के साथ आग पर करीब डेढ़ घंटे में काबू पाया। तब तक आग से घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो चुका था।
वहीं, कोतवाली मंडी के निकट पंजाब नेशनल बैंक की छत पर रखे जनरेटर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जनरेटर पूरी तरह जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई।
विज्ञापन

बेटी शादी के लिए रखा था सामान
अनिल कुमार सिंघल ने बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान एकत्र कर रखा था, जो पूरी तरह राख हो गया। परिवार का रो-रोककर बुराहाल है। पड़ोसी परिवार को अपने घर ले गए। सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि आग में काफी नुकसान हुआ है।
कई मकानों पहुंच सकती थी आग
लोहा बाजार क्षेत्र की गलियां तंग हैं और घनी आबादी वाला इलाका है। आग भयंकर थी और आसपास के मकानों में भी पहुंच सकती थी। इससे क्षेत्र के लोगों में भी दहशत फैल गई। तंग गलियां होने की वजह से अग्निशमन विभाग की टीम को आधा किलोमीटर तक पाइप बिछाना पड़ा, क्योंकि गाड़ियां अंदर नहीं जा सकती थी। इसके बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें