फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध खनन की सूचना पर छापा, SDM ने मौके से जेसीबी-बाइक पकड़ी, माफिया हरियाणा की तरफ भागे

Fri, 20 Oct 2023 03:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : अवैध खनन की सूचना मिलने पर एसडीएम और सीओ ने छापा मारा। वहीं, पुलिस को देखकर माफिया मौके से भाग निकले। टीम ने मौके से जेसीबी और एक बाइक पकड़ी है।
विज्ञापन
सहारनपुर में अधिकारियों ने यमुना नदी के पास से माफिया की जेसीबी पकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में यमुना नदी में रात के अंधेरे में अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर एसडीएम-सीओ ने छापा मारा। इस दौरान माफिया और उनके लोग खुदाई में प्रयोग की जा रही मशीनों व वाहनों को लेकर भाग निकले। मौके से एक जेसीबी व बाइक मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन


गुरुवार की रात दो बजे यूपी की सीमा में आकर हरियाणा के माफिया द्वारा रसूली घाट के पास अवैध खनन कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम दीपक कुमार व सीओ रुचि गुप्ता फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पानी के दूसरी तरफ होने की वजह से माफिया पुलिस प्रशासन की गाड़ियों को देखकर अपनी मशीनों और वाहनों को लेकर हरियाणा की तरफ भाग निकले। हड़बड़ाहट में एक जेसीबी मशीन और बाइक मौके पर छूट गई।

ट्रैक्टर पर बैठकर जब तक एसडीएम व सीओ खनन किए वाली जगह पहुंचे, तब तक माफिया और उनके लोग भाग चुके थे। मौके से मिली जेसीबी मशीन और बाइक को जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: कांस्टेबल बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों को नहीं हुआ यकीन, बिलखते हुए उन्नाव के लिए रवाना
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन करने वाले माफिया को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उधर, इस संबंध में जिला प्रशासन को भी रिपोर्ट भेजी गई है।

यह भी पढ़ें: लहू मांगे इंसाफ: ये पांच लाशें चीख-चीखकर दे रहीं गवाही, पर पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खेल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें