फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजमिस्त्री पर जानलेवा हमला, गंदगी का वीडियो किया था वायरल, जनप्रतिनिधि से हो गई थी रंजिश

Fri, 20 Oct 2023 12:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : राजमिस्त्री पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया गया कि राजमिस्त्री ने गंदगी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के शेखपुरा कदीम गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक राजमिस्त्री के साथ मारपीट कर दी गई। गोली का छर्रा लगने से राजमिस्त्री घायल हो गया। घायल का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने गांव में गंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसकी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया है। 

विज्ञापन


घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम की है। गांव निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र अबरार हुसैन राजमिस्त्री का कार्य करता है। शुक्रवार को वह अपने काम पर जा रहा था। जब वह भट्टे के पास पहुंचा तो पहले से ही बैठे कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। उसने बचने के लिए भागने की कोशिश की तो उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गोली का छर्रा लगने से वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

परिजनों का आरोप है कि मोहम्मद आसिफ ने कुछ दिन पहले गांव में फैली गंदगी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद से एक जनप्रतिनिधि उससे रंजिश लगने लगा था। इसी के चलते उस पर हमला कराया गया।

यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: कांस्टेबल बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों को नहीं हुआ यकीन, बिलखते हुए उन्नाव के लिए रवाना
विज्ञापन

देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इनमें कहासुनी हुई थी। गोली मारने की कोई बात सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: लहू मांगे इंसाफ: ये पांच लाशें चीख-चीखकर दे रहीं गवाही, पर पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खेल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें