फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दुष्कर्म मामले में फंसा हाजी इकबाल का पूरा परिवार, भाई महमूद अली के खिलाफ भी केस दर्ज

Fri, 24 Jun 2022 12:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

दुष्कर्म मामले में खनन माफिया हाजी इकबाल का पूरा परिवार फंस गया है। वहीं उसके भाई महमूद अली के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
हाजी इकबाल और बेटा जावेद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का पूरा परिवार ही फंस गया है। दुष्कर्म के मामले में इकबाल के छोटे भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि उसके चार बेटों के खिलाफ किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप पीड़ित पक्ष की ओर से लगाया गया है। करीब तीन साल पुराने मामले की जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में हाजी इकबाल के अलावा उसके छोटे भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली पर भी दुष्कर्म करने का आरोप है। दोनों भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी मामले में पीड़ित पक्ष ने हाजी इकबाल के चार बेटों पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इसी रिपोर्ट में इनको भी नामजद किया गया है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: गुरमीत राम रहीम के आश्रम पर पसरा सन्नाटा, हर गेट पर पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं ने मानी बाबा की ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि मामला करीब तीन साल पुराना है। मिर्जापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल, उसके भाई महमूद अली पर दुष्कर्म करने का आरोप और चार अन्य पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र की जांच के उपरांत महिला थाने पर उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें