सार
सहारनपुर के गंगोह में पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार रात मुठभेड़ हुई। गोली लगने से वांछित बदमाश अजीम को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
सहारनपुर जनपद के गंगोह में गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामलों में वांछित चल रहे बदमाश अजीम, निवासी मोहल्ला कुरैशियान, को पुलिस ने बुधवार रात हुई मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, कुंडा कला चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार और कस्बा चौकी इंचार्ज अतुल कुमार पुलिस टीम के साथ दौलतपुर से कुंडा कला रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे और फायरिंग कर दी।