फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देवबंद में चला प्रशासन का बुलडोजर, अधिकारियों ने दी सख्त चेतावनी, लंबे समय से उठ रही थी कार्रवाई की मांग

Wed, 06 Apr 2022 11:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार आते ही प्रशासन का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। देवबंद में आज प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण हटवाया गया और अधिकारियों ने सख्त चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
देवबंद में बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के देवबंद में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को अधिकारियों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर फैले अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटवा दिया, साथ ही चेतावनी दी यदि किसी भी दुकानदार ने फिर से अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एसडीएम दीपक कुमार के निर्देश पर स्टेट हाईवे के अधिकारियों ने पुलिस व राजस्व विभाग की टीम के एसडीएम कार्यालय के बाहर से लेकर मकबरा चौक तक हाईवे पर फैले अतिक्रमण को हटवाया। लोगों ने दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा था। जिस कारण बार-बार जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। 

इस संबंध में उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच समेत अन्य समाजसेवी संगठन भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं। यहां तक ही स्टेट हाईवे के अधिकारी भी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर चुके थे, लेकिन अतिक्रमणकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगीराज में खूब चल रहा बुलडोजर: निशाने पर सपा नेता का परिवार, कॉलोनी को किया ध्वस्त, देखें मौके की तस्वीरें

उत्तर प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार के सत्ता में आने के बाद अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर फिर से चल पड़ा है। एसडीएम ने बताया कि दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं, यदि हाईवे पर सीमा रेखा से आगे सामान रखकर अतिक्रमण किया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री याकूब के बड़े राज: खुले तो अफसर भी हैरान, फैक्टरी के बाद निशाने पर आया हॉस्पिटल, यहां भी चल रहा था ये खेल

इस दौरान स्टेट हाईवे के एई आलोक कुमार, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। हालांकि कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल के चलते उनकी एक नहीं चली। वहीं, समाजसेवी संगठनों ने नगर में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की प्रशासन से मांग की है। एसडीएम ने बताया कि हाईवे के बाद नगर के बाजारों में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें