फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई: जबरन वसूली करने पर हेड कांस्टेबल समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 22 Mar 2022 10:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

जबरन वसूली के मामले में एसएसपी ने पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। बताया गया कि ये पुलिस कर्मी एक मेडिकल स्टोर मालिक से 40 हजार रुपये की वसूली कर रहे थे, इसी दौरान इन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
एसएसपी आकाश तोमर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में एक मेडिकल स्टोर मालिक से जबरन 40 हजार रुपये की वसूली करने पर एसएसपी ने एक दीवान और चार कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया। पुलिस ने पांचों पुलिस कर्मियों को दुकानदार से जबरन वसूली करने की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर ऐसे खुला जानलेवा हमले का राज: सफेद स्कॉर्पियो और काले बैग से पकड़ में आए हमलावर, घर से फरार हुई प्रोफेसर आरती भटेले
विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर शहर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज त्यागी और देहात कोतवाली में तैनात चार कांस्टेबलों को महानगर में एक मेडिकल स्टोर के मालिक से जबरन 40 हजार रुपये की वसूली करने की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। पांचों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस संबंध में एएसपी प्रीति यादव को विभागीय जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: खुलेआम वारदात से दहल उठा पूरा गांव, खून से लथपथ पड़ी थी शिवानी, मंजर देख कांप गए लोग, देखें तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें