दो कमरों का हो चुका निर्माण
केंदुकी गांव में जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के लिए 150 बीघा जमीन का बैनामा कराया था। जिस पर दो कमरों का निर्माण करा दिया है। अब उक्त भूमि पर चहारदीवारी की जा रही थी। कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों के विरोध के चलते विधायक बृजेश सिंह के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने निर्माण रुकवा दिया था।
यह भी पढ़ें: मेरठ: छात्रों की फीस के 50 लाख ले उड़ा एमपीएस का क्लर्क, अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुला मामला
ग्रामीणों को किया जा रहा भ्रमित : जहीन मदनी
जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला महासचिव जहीन अहमद मदनी के अनुसार केंदुकी में मदरसा नहीं बल्कि हिंदू-मुस्लिम समाज के युवाओं को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण देने के मकसद से ही शिविर का निर्माण संस्था भारत स्काउट गाइड से मान्यता लेकर शुरू कराया गया। यह भारत सरकार का उपक्रम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को भ्रमित किया जा रहा है।