फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग का शव, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

Mon, 30 Oct 2023 05:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : कोतवाल नकुड़ जसबीर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान ढकदेई गांव निवासी 70 वर्षीय धर्मपाल उर्फ टिल्लू के रूप में कराई।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के अंबेहटा में नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकदेई में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग का शव गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर करीब एक बजे राहगीरों ने गांव के बाहर आम के बाग में एक व्यक्ति को पेड़ से लटका देखा तो सूचना पुलिस को दी। कोतवाल नकुड़ जसबीर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान ढकदेई गांव निवासी 70 वर्षीय धर्मपाल उर्फ टिल्लू के रूप में कराई। पता चलने पर बुजुर्ग के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: Meerut: इंद्रशेखर हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी का धरना-प्रदर्शन, की एक करोड़ के मुआवजे की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि धर्मपाल काफी समय से बीमार था, जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान था। आशंका है कि इसके चलते ही उसने आत्महत्या का कदम उठाया है। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: 130 किलोमीटर की रफ्तार से आई ट्रेन, पलभर में उजड़ गया परिवार, चीखता रह गया रमेश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें