फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अवैध गन्ना खरीद करने वालों पर हो शराब माफिया की तरह कानूनी कार्रवाई

विज्ञापन
गांव भोजपुर में महापंचायत को सम्बोधित करते भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। स्रोत कार्यकर
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जिस प्रकार अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई होती है ठीक उसी तरह अवैध गन्ना खरीद करने वालों पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगने के साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून बने बिना किसानों का भला होने वाला नहीं हैै। इसके लिए बड़े आंदोलन की जरूरत है।
विज्ञापन


रविवार को ब्लाॅक क्षेत्र के गांव भोजपुर में आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार द्वारा मंडियों को खत्म करना किसान के साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र है, जिस प्रकार ट्रेन प्लेटफार्म के बगैर नहीं होती, ठीक उसी तरह बगैर मंडियों के किसान की हालत भी बदतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियां किसानों का प्लेटफार्म है, जहां पर किसान अपने फसलों को उचित दामों पर बेच सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार ए ग्रेड की 182 मंडियों की जमीनों को व्यापारियों को सौंपने की तैयारी में है। मंडियों की जगह शहरों के बीच में होने के कारण उनकी जमीनों के रेट महंगे हो गए हैं, उन पर सरकार की नजरें लगी हैं कि इनको कैसे बेचा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने रास्ता पा लिया है कि किसानों की फसलों को कम रेट पर खरीदकर महंगे दामों पर बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी, नेता व व्यापारियों में गठजोड़ हो गया है, जिससे देश का किसान बर्बाद होगा। महापंचायत की अध्यक्षता सुभाष चौधरी ने की। कार्यक्रम संयोजक ब्लाॅक अध्यक्ष नानौता सूचित चौधरी, प्रदेश महासचिव अनिल मलिक, मंडल महासचिव ईश्वर सिंह फौजी, मुरादाबाद मंडल प्रभारी अशोक चौधरी, धर्मवीर गुर्जर, देशपाल, संजय सिंह, कान सिंह राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें