फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखीमपुर खीरी बवाल को लेकर जमकर हंगामा, 403 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

Wed, 06 Oct 2021 10:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

लखीमपुर खीरी बवाल को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सहारनपुर मे ंबुधवार को प्रदर्शन के बाद 403 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
हंगामा करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी प्रकरण और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद 403 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देकर विरोध जताया। 

विज्ञापन


बुधवार को जुलूस निकालने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों से रेलवे स्टेशन के निकट एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के लिए चले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसको लेकर पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। पुलिस 403 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले आई। 

जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि भाजपा सरकारें जनता और विपक्ष की आवाज दबाकर लोकतंत्र की हत्या कर रहीं हैं। इसके विरोध में कांग्रेस लंबे संघर्ष के लिए मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता न डरेंगे, न झुकेंगे और जनहित में संघर्ष करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। एआईसीसी जावेद साबरी, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी व प्रदेश प्रवक्ता शशी वालिया ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना भाजपा सरकार की विफलता और दमनकारी सोच का परिणाम है। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा व जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल

इस दौरान विजय शर्मा, उमा भूषण, अशोक सैनी, संजय वालिया, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, मनीष अरोड़ा, अरुण चौधरी, नितिन शर्मा, राकेश मोगा, अब्दुल कादिर, वीरसैन उपाध्याय, पवन कुमार, सतीश शर्मा, इसरार मलिक, सचिन वर्मा, गुलफाम मलिक, रेहान अहमद, बलराम सिंह, सतपाल बर्मन, विपिन राणा, शिव कुमार राणा, चेतन लाल, सूर्यकांत कौशिक, नसीम खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी

पहले ही अलर्ट हो गई थी पुलिस 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आंदोलन की जानकारी पुलिस प्रशासन को पहले ही लग गई थी। इसी कारण उच्चाधिकारियों ने पुलिस को पहले ही सतर्क कर दिया। रात में कांग्रेस के कई नेताओं के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई थी तो, बुधवार सुबह ही कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शशि वालिया जब गांधी कॉलोनी स्थित घर से निकले तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ प्रधान संजय वालिया सहित कई अन्य को भी गिरफ्तार किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें