फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वर्ग में सहारनपुर और बालक वर्ग में हापुड़ विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता में मेजबान सहारनपुर और हापुड़ के खिलाड़ियों का जलवा रहा। बालक वर्ग में हापुड़ तथा बालिका वर्ग में सहारनपुर विजेता बना। समापन पर विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि तीसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ उत्तर प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंतिम दिन बृहस्पतिवार को भी कई मुकाबले हुए हैं, जिनमें खिलाड़ियों ने दम खम दिखाया है। सब जूनियर बालक वर्ग में हापुड़ विजेता और मुरादाबाद उप विजेता बना। सब जूनियर बालिका वर्ग में सहारनपुर विजेता और हापुड़ उप विजेता रहा। समापन पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष/नगर विधायक संजय गर्ग, अंतरराष्ट्रीय रेफरी मुनव्वर अंजार, सुधीर हलवासिया, एसी गुप्ता के हाथों विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पंकज बंसल, संजय गुप्ता, संजय गिरि, लाल कुमार, काशी नरेश यादव, विवेक गर्ग, जया साहू, अश्वनी, राजेश भारद्वाज, हिना खान, सुमित, शिवांश, सोनू सिंह, प्रदीप कुमार, राजेंद्र शर्मा, अर्णव गुप्ता, प्रीति, रिदम, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें