फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: तेज धमाके के साथ फटी इन्वर्टर बैटरी, दुकान में लगी भीषण आग, सहम उठे कॉलोनी के लोग

Wed, 01 Nov 2023 10:31 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : गारमेंट्स की दुकान में तेज धमाके के साथ इन्वर्टर बैटरी फट गई। इसके बाद दुकान में भीषण आग लग गई। वहीं, धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए। 
विज्ञापन
दुकान में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में बेहट के कस्बे में एक गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। इन्वर्टर बैटरी फटने से तेज धमाका हुआ, जिससे लोग डर गए और अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दुकान मालिक भी बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में सहारनपुर अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव हसनपुर नौगांवा निवासी अर्पित उर्फ लक्की पुत्र शिवकुमार की कस्बे की आरडी मार्किट में गारमेंट्स की दुकान है। रात में वह अपनी दुकान पर ही था। इसी दौरान उसकी दुकान में धमाके के साथ आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी दुकान भीषण आग की लपटों में जलने लगी। दुकान में रखा कई लाख रुपये की कीमत का कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

वहीं, आग बुझाने का प्रयास करते हुए दुकान मालिक भी बुरी तरह झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में सहारनपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके की आवाज सुनकर पास की संजय कॉलोनी के लोग सहम गए।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हादसा: खुद को कोसता रहा पिता, बोला- बेटी की मान लेता तो बच जाता परिवार, उजड़ गईं तीन जिंदगियां
विज्ञापन

सूचना पर भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने भयंकर रूप ले लिया था। कोतवाली पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें