फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बकरीद की नमाज के लिए ईदगाह और मस्जिदें तैयार, जानें किस वक्त खड़ी होगी जमात

Fri, 06 Jun 2025 09:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

जिले में सुबह सवा छह बजे से ईद की नमाज अदा करनी शुरू हो जाएगी। दस बजे तक नमाज अदा की जाएगी। शुक्रवार को ईदगाह और मस्जिदों में साफ-सफाई कराई गई। 
विज्ञापन
देवबंद में नमाज की तैयारियों का जायजा लेते जिम्मेदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को देशभर में बकरीद मनाई जाएगी। सहारनपुर में पुलिस-प्रशास ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। अंबाला रोड स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। 
विज्ञापन

 

जिलेभर में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के लिए सभी ईदगाहों और मस्जिदों में समय मुकर्रर कर दिया गया है। जामा मस्जिद में सुबह सवा छह बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। शुक्रवार को ईदगाहों और मस्जिदों में साफ सफाई आदि कराई गई। शहर काजी नदीम अख्तर ने शासन और प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत ही नमाज अदा करने की अपील की।
 

मस्जिदों में इस समय होगी नमाज

- पुरानी जामा मस्जिद चूड़ी बाजार--- 6.15 बजे
- मस्जिद आईयोवाली---------------8.30 बजे
- मस्जिद ख्वाजा वाली--------9.0 बजे
- मस्जिद बड़ी सराय नखासा बाजार-------7.30 बजे
- मस्जिद मरकजवाली------------------5.45 बजे
- मस्जिद कुतुबशेर चौक-------------------8.30 बजे
- मस्जिद गौसियान घंटाघर---------------6.45 बजे
- मस्जिद दो मंजिली पुल कंबोहान--------6.0 बजे
- मस्जिद टोपिया सराय---------------------5.38 बजे
- मस्जिद अंगूरों वाली लक्की गेट------------10.0 बजे
- मस्जिद हिरनमारान-----------------------------5.45 बजे
- मस्जिद निरंगनशाह कब्रिस्तान नुमाइश कैंप-----7.0 बजे
- मस्जिद गोसियों वाली-----------------------------6.15 बजे


 
विज्ञापन

देवबंद में ये रहेगा नमाज का वक्त

देवबंद में ईदगाह समेत नगर की प्रमुख मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। शुक्रवार को कमेटी अध्यक्ष डॉ. अनवर सईद, सचिव अनस सिद्दीकी समेत अन्य पदाधिकारी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने साफ-सफाई का जायजा लिया। बताया कि ईदगाह में सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर नमाज अदा की जाएगी।

नमाज का समय
मुगलों वाली मस्जिद पठानपुरा 5.40 बजे।
ईदगाह में                         6.15 बजे।
मस्जिद रशीद             6.30 बजे।
जामा मस्जिद             6.45 बजे।
दारुल उलूम वक्फ             6.00 बजे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें