फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मौलाना अरशद मदनी बोले- गाजा में विनाश का असली जिम्मेदार अमेरिका, वहां यहूदियों को बसाने की साजिश

Fri, 06 Jun 2025 09:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

मौलाना ने कहा कि इजराइल और हमास के बीच स्थायी युद्ध विराम समेत अन्य प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के 14 सदस्यों ने समर्थन दे दिया, मगर एकमात्र अमेरिका ने प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया। 
 
विज्ञापन
मौलाना अरशद मदनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि गाजा में विनाश और बरबादी का असल जिम्मेदार अमेरिका है। वह चाहता है कि गाजा को मानव मुक्त करके यहूदियों को बसाया जाए।
विज्ञापन

मौलाना अरशद मदनी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि इजराइल और हमास के बीच स्थायी युद्ध विराम, मानवीय सहायता पहुंचाने के साथ ही गाजा में मूल अधिकारों की बहाली के संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के 15 में से 14 सदस्यों ने महत्वपूर्ण प्रस्ताव के समर्थन में वोट दिया था। इसके बावजूद अमेरिका के वीटो पावर प्रयोग करने के कारण सुरक्षा परिषद् यह प्रस्ताव पारित करने में विफल रहा। इससे साफ है कि गाजा की तबाही व बर्बादी में अमेरिका का हाथ है। 
 

फलस्तीन में अरबों के नरसंहार में वह नंबर एक का भागीदार है। वह चाहता है कि गाजा में यहूदियों को बसाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा यह मानना है कि एक स्वतंत्र और संप्रभु देश की स्थापना ही फलस्तीन मुद्दे का स्थायी समाधान है। इन अकल्पनीय और खतरनाक परिस्थितियों में अमेरिका और उसके राष्ट्रपति के क्रूर इजराइल का अनुचित समर्थन अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। 
 
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने कहा कि अमेरिका, इजराइल और वे सभी देश जो हमास का पूर्ण उन्मूलन चाहते हैं, आज भी बुरी तरह विफल हैं। इस परिदृश्य को बाकी रखने के लिए गाजा के लगभग एक लाख शहीदों ने अपना खून दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें