सहारनपुर जनपद में सरसावा के गोविंदपुर में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में मारे गए पांच मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायल को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इनको मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि दी जाएगी।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के संयुक्त सचिव बृजेंद्र कुमार सिंह द्वारा जारी किए पत्र में अवगत कराया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मृतकों राहुल कुमार, सागर सैनी, कार्तिक, वर्धनपाल, सुमित के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा, जबकि घायल वंश शर्मा को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जल्द इनको यह धनराशि चेक के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।
सांसद ने परिजनों को दी सांत्वना
सांसद हाजी फजलुरर्हमान ने गांव सलेमपुर और बलवंतपुर पहुंचकर पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इसके साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि घटना बहुत दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले अधिकांश छात्र हैं, जो पार्ट टाइम जॉब करते थे। सरकार को चाहिए कि वह इस हादसे के कारणों का पता लगाए और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दे।
यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार
इस दौरान ऋषिपाल, प्रेमचंद खन्ना, सन्नी जरावरे, मोहम्मद सलीम, असलम, सय्यद हस्सान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान