फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सीजेएम कोर्ट का लिपिक निलंबित, 535 पत्रवालियों में की थी हेराफेरी, अब हुआ फरार

Fri, 08 Sep 2023 06:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सीजेएम कोर्ट के लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। लिपिक ने 535 पत्रवालियों में हेराफेरी की थी। अब वह फरार हो गया है।
विज्ञापन
suspended demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में पत्रवालियों में हेराफेरी करने के मामले में सीजेएम कोर्ट के लिपिक रोहताश सिंह को निलंबित कर दिया है। जिला जज के आदेश पर प्रशासनिक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मधुकर शर्मा ने कोतवाली सदर बाजार में रोहताश सिंह के खिलाफ दो रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से रोहताश सिंह फरार हो गया है। उसके मोबाइल फोन नंबर भी बंद आ रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। रोहताश सिंह के निलंबित होने की पुष्टि अदालत से हुई है, लेकिन न्यायायिक अधिकारी भी अभी खुलकर इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है।

रोहताश हुआ फरार, तीन टीमें कर रही तलाश 
तीन साल की पत्रवाली में गड़बड़ की गई, जो आरपीएफ और संभागीय परिवहन निगम से संबंधित है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने तीन टीमों को लगाया है। मामला दर्ज होने के बाद से रोहताश सिंह फरार हो गया। वह मूलरूप से गाजियाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में गिल कॉलोनी में रहता है। वहीं, इस मामले की रिपोर्ट आरपीएफ ने भी अंबाला मुख्यालय भेज दी है। 

यह था मामला 
बृहस्पतिवार को प्रशासनिक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मधुकर शर्मा ने दर्ज कराए मामले में बताया कि कुछ दिन पूर्व सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला जज बबीता रानी से शिकायत की थी कि सीजेएम का लिपिक रोहताश वाहनों के चालान संबंधी पत्रावलियों में हेराफेरी कर रहा है। वकीलों ने बताया था कि आरपीएफ थाने में रखी 535 फाइलों के निस्तारण में गड़बड़ी की जा रही है। इनको अदालत के दस्तावेजाें भी नहीं चढ़ाया गया। इसी तरह संभागीय परिवहन निगम द्वारा काटे वाहनों के चालान की पत्रावलियों में भी गड़बड़ी की जा रही है। इसका पता लगते ही जिला जज बबीता रानी ने मामले की जांच दो न्यायाधीश से कराई। जांच के लिए जब न्यायाधीश आरपीएफ थाने गए तो 535 पत्रवाली वहां रखी मिली, जिनको कब्जे में लिया गया। इसके बाद दोनों न्यायाधीश रिपोर्ट जिला जज को दी। इसके बाद रोहताश सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए। इनमें एक मामला आरपीएफ थाने से जुड़ा है और दूसरा संभागीय परिवहन निगम से संबंधित है।

यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'
विज्ञापन

रोहताश सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला दर्ज होने के बाद से लिपिक फरार हो गया है। तीन पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही हैं और मोबाइल फोन कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी 

यह भी पढ़ें: West UP News Live : मुजफ्फरनगर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिंजरे में फंसा एक और गुलदार, पढ़ें ताजा खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें