उन्होंने आगे कहा कि खराब ट्रांसफार्मर बदलने में महीने लग जाते थे, लेकिन अब दो घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाता है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ शीमान, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक रीतिका शर्मा, कुनाल निझावन, सुरेश निझावन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अब बदल गए हैं दिन, किया उद्घाटन
अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट बबीता ने कोर्ट रोड पर शहर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हवन पूजन के बाद नारियल फोड़ कर किया। यहां उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था। बहन, बेटियों की बात तो दूर की यदि कोई आदमी देर रात घर से बाहर निकलता था तो उसके परिजन चिंतित रहते थे कि वो सुरक्षित घर वापस आएगा या नहीं। पहले उत्तर प्रदेश में सड़कों के नाम पर सिर्फ गड्ढे थे। अब आज चमचमाती सड़कें हैं और यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कारण हुआ है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने भी संबोधन किया। इस दौरान नगर विधानसभा प्रत्याशी राजीव गुंबर, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, सुरेंद्र शर्मा, दिनेश सेठी, अमित गगनेजा, हेमंत अरोड़ा, केएल अरोड़ा, गुरप्रीत बग्गा, गुरभेज सिंह पेजी, गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।