फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: 60 साल के बूढ़े ने स्कूल से लौटती 12 साल की छात्रा को रोका, अश्लील वीडियो दिखाकर कहा...

Tue, 01 Oct 2024 08:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

बेहट के एक मोहल्ले की छात्रा स्कूल से लौट रही थी। मेन बाजार में स्थित एक स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग ने छात्रा को अपने पास बुलाया और गलत हरकत कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहट कस्बे के मेन बाजार में करीब 60 साल के एक बुजुर्ग स्टेशनरी दुकानदार ने स्कूल से लौट रही 12 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ की। आरोप है कि इसकी शिकायत लेकर जब छात्रा का पिता उसके पास पहुंचा, तो उसने लकड़ी के फट्टे से वार कर लहूलुहान कर दिया। छात्रा के अन्य परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

घटना दोपहर करीब दो बजे की है। कस्बे के एक मोहल्ले की छात्रा स्कूल से लौट रही थी। मेन बाजार में स्थित एक स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग ने छात्रा को अपने पास बुलाया। आरोप है कि दुकानदार ने बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पिता को दी।
 

आरोप है कि जब इसकी शिकायत लेकर छात्रा का पिता दुकानदार के पास पहुंचा तो दुकानदार ने मारपीट कर दी। सूचना पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने दुकानदार की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा व उसके पिता को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया है। सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
 
विज्ञापन

छात्राओं को देखकर उतारता था कपड़े, कसता था फब्तियां, रिपोर्ट दर्ज
बड़गांव थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में शोहदों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिए हैं।  बड़गांव स्थित इंटर कॉलेज में गांव दल्हेड़ी से काफी छात्राएं आती हैं। कुछ दिनों से बीच रास्ते में एक युवक छात्राओं को देखकर अजीबो-गरीब हरकतें करता था। कभी वह अपने कपड़े उतार देता है तो कभी फब्तियां कसता था। मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
उधर, एक अन्य छात्रा ने रविवार को थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि एक युवक उसे परेशान करता है, जिस कारण एक माह से कॉलेज नहीं जा पा रही। पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें