फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान मूल्य के 1.33 करोड रुपये अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में धान खरीद लक्ष्य के 99 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 3226 किसानों से अभी तक 12035 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। हालांकि 193 किसान अभी धान के मूल्य से वंचित हैं। इनके 1.33 करोड़ रुपये धान खरीद करने वाली संस्थाओं पर बकाया हैं।
किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार धान की खरीद कराती है। इसके लिए जनपद में 28 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। एक अक्तूबर से शुरू हुई धान खरीद अब अंतिम दौर में है। अब तक जनपद में 3226 किसानों से 12035 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। अभी 31 जनवरी तक धान खरीद होनी है। उम्मीद है कि धान खरीद लक्ष्य से अधिक हो जाएगी। हाल ही में शासन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंडी समिति परिसर से बाहर स्थापित धान क्रय केंद्रों पर खरीद बंद करा दी थी। जनपद में केवल मंडी परिसरों में खुले मात्र सात क्रय केंद्रों पर ही धान खरीद की अनुमति दी गई थी। इसका विरोध होने पर शासन ने इस निर्देश को वापस ले लिया। अब जनपद के सभी 28 क्रय केंद्र खुले हैं। धान बेचने वाले किसानों के बैंक खाते में धान का मूल्य 72 घंटे के अंदर पहुंच जाना चाहिए। इसके बावजूद जिले के 193 किसानों के 1.33 करोड़ रुपये संस्थाओं पर बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किसानों के बैंक खाते में 72 घंटे के अंदर धान मूल्य भेजा जा रहा है। कुछ किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होने के चलते भुगतान करने में परेशानी हो रही है। इसलिए जिन किसानों का अभी धान का मूल्य तीन दिन में नहीं आ रहा है वे अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें।-संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
आंकड़ों की नजर में धान खरीद
धान खरीद का लक्ष्य 12200 मीट्रिक टन
अब तक हुई खरीद 12035.715 मीट्रिक टन
धान क्रय केंद्र 28
लक्ष्य के सापेक्ष खरीद 99 प्रतिशत
धान बेचने वाले किसान 3226
भुगतानित किसान 3033
बकाया धान मूल्य 1.33 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें